जमुई: कमान लेने पुलिस लाइन जा रहा बिहार पुलिस का जवान रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 सरस्वती पूजा की ड्यूटी के लिए कमान लेने के लिए चकाई चेकपोस्ट से पुलिस लाइन मलयपुर जा रहा बिहार पुलिस का जवान की बाइक शुक्रवार की सुबह 8 बजे रतनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बिहार पुलिस का जवान घायल हो गया जिसे सहयोगी की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल जवान की पहचान निखिल कुमार 25 वर्ष के रूप में की गई है।