मौरा बालू घाट पर अवैध खनन को बंद करने की मांग को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों का आक्रोश फुट पड़ा और विरोध में गुरुवार की दोपहर बाद 3: 00 बजे जमुई सांसद अरुण भारती और झाझा विधायक दामोदर रावत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उग्र किसानों ने सांसद और विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। साथ ही बालू घाट बंद करने की मांग की।