सरस्वती पूजा पर्व को लेकर गुरुवार की शाम 5:00 बजे तक सुरक्षाबलों के साथ DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल द्वारा शहर में मार्च निकाला गया। साथ में SDO सौरव कुमार व थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी शामिल थे। मार्च महराजगंज, थाना चौक, ख़ैरा मोड़, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया।