हाथरस: मेंडु रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक हुई मौत पुलिस ने शव भिजवाया पोस्टमार्टम
चंदपा थाना क्षेत्र के गॉव लच्छी नगरिया का निवासी रामअवतार अपनी ससुराल मेंडु आया था। देर रात वह वहाँ से अपने गाँव के लिए चल दिया। पर आज दिन शनिवार को सुबह उसका शव मेंडु रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पड़ा मिला है। जैसे ही रामअवतार की मौत की सूचना परिजनों की मिली तो उनमें कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।