हरिद्वार: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने ईदगाह रोड से किए 2 गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 2 को गिरफ्तार किया है। ईदगाह रोड से आरोपी मेहताब के कब्जे से पुलिस को 8.03 ग्राम स्मैक और इकबाल से 105 ग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।