हरिद्वार: रानीपुर के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने किया मार्च, उपद्रवियों को दी चेतावनी
रानीपुर के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों के साथ गुरुवार शाम पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अराजक तत्वों पर नजर रखने और उसकी सूचना देने की अपील की है।