हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वारंटी संत को ज्वालापुर पुलिस ने पीठ बाजार से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वारंटी संत को उसके पीठ बाजार स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी संत रमेश नाथ वाद संख्या 743 / 2023 के अंतर्गत लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी संत को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है