हरिद्वार: लोकसभा सीट पर कमियां पाई जाने पर 21 में से 7 प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
हरिद्वार लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने वाले 21 में से 7 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। नामांकन पत्र में कमियां पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन निरस्त किए हैं। हालांकि भाजपा, कांग्रेस, बसपा और यूकेडी समेत 14 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।