हरिद्वार: कनखल पुलिस ने शातिर अपराधी को 45 दिनों के लिए मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर छोड़कर किया जिला बदर
कनखल पुलिस ने शातिर अपराधी को 45 दिनों के लिए मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर पहुंचकर जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपी पंजनहेड़ी का रहने वाला दीपक है। आरोपी दीपक को जिलाबदर करते हुए कनखल पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगले 45 दिनों तक वह जिले में प्रवेश न करें नहीं तो उसके खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज किया जाएगा।