सागर नगर: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला परामर्शदात्री की बैठक संपन्न, जिला सीईओ ने बैंकर्स को दिए दिशा-निर्देश
जिला कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बुधवार दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला सीईओ विवेक के व्ही ने निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं को लक्ष्य के अनुसार बैंकर्स शत-प्रतिशत हितग्राहियों को प्रदान करें एवं हितग्राहियों के प्रति सकारात्मक रवैया रखकर कार्य करें।