गुना: गुरवाईखेड़ा तिराहे पर अवैध पटाखे बिक रहे थे, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पटाखे ज़ब्त किए
Guna, Guna | Apr 28, 2026 गुना जिले के म्याना थाना के गुरवाईखेड़ा तिराहे पर खेत में बनी टपरिया में अवैध देशी विदेशी पटाखे का जखीरा 28 अप्रैल को पुलिस ने जप्त किया है। थाना प्रभारी बृजमोहन भदोरिया ने बताया, सूचना पर कार्यवाही की रईस खान निवासी साडोरा जिला अशोकनगर हाल निवास बदरवास जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया। ₹10000 के देसी विदेशी पटाखे जप्त किए हैं मामला दर्ज किया है।