गुना: टीका फलदान कार्यक्रम में डांस को लेकर विवाद, म्याना थाना मानपुर में कुल्हाड़ी और डंडों से तीन भाइयों पर जानलेवा हमला
गुना जिले के म्याना थाना के मानपुर गांव में टीका फलदान कार्यक्रम में डांस के दौरान विवाद हो गया। 9 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी विजय अहिरवार ने पुलिस को बताया, बीती रात ज्ञान सिंह के टीका कार्यक्रम में डांस की बात पर राम सिंह गोलू जाटव ने गाली दी विरोध पर साथियों से मिलकर कुल्हाड़ी लाठी डंडों से हम तीन भाइयों पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।