बक्सर: प्रखंड सदर अस्पताल में राज्य स्तरीय टीम ने प्रसव विभाग और ओटी का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 17, 2025 बक्सर सदर अस्पताल में राज्य स्तरीय टीम के द्वारा लक्ष्य कायाकल्प अंतर्गत प्रसव विभाग एवं ओटी का लक्ष्य सर्टिफिकेशन मानकों के आधार पर निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय टीम के द्वारा 16 मई, 17 मई को निरीक्षण किया गया। राज्य से आई टीम में डॉक्टर रिचा कुमारी, डीसीक्यूए बक्सर रूची कुमारी शामिल रही।