सिरसागंज: गांव बूढ़ा भरथरा में पीड़िता ने गांव के ही लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी मामले की तहरीर
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव बूढ़ा भरथरा निवासी एक युवती के साथ मारपीट कर दी गई। जिसको लेकर पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग एकराय होकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं पीड़िता ने उक्त लोगों से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।