शाहजहांपुर: कटरा पुलिस ने ₹3.20 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी संजय कुमार ने दी जानकारी
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट बरेली और यूनिट बरेली ने कटरा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खैरपुर चौराहा के पास से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से तीन करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद की है। आरोपी मोहम्मद नोमान और मोहम्मद अफनान कांट कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।