शाहजहांपुर: निगोही के अरेली गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
निगोही थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा के रहने वाले आंनद कुमार शनिवार की शाम बाइक से किसी काम से अरेली गांव आए थे। वापस लौटते समय अरेली गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।