शाहजहांपुर: भाजपा से शाहजहांपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार, कहा- पिछली बार से ज्यादा मतों से होगी जीत
शाहजहांपुर से भाजपा सांसद अरुण सागर पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। सूची जारी होने के बाद सूची में भाजपा सांसद का नाम होने के बाद उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, पार्टी ने दूसरी बार भरोसा किया है। उनके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। साथ ही सूची में नाम आते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई।