शाहजहांपुर: तिलहर थाना क्षेत्र के गन्ना विकास परिषद कार्यालय परिसर में दबंगों के बीच हुई मारपीट, CCTV फुटेज वायरल
शाहजहांपुर जनपद के तिलहर चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना विकास परिषद कार्यालय परिसर में दबंगो के बीच हुई जमकर जूतम पैजार.CCTV फुटेज वीडियो में एक दूसरे पर दबंगो ने खूब चलाए घूंसे और जूते. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल CCTV फुटेज वीडियो तिलहर थाना क्षेत्र के गन्ना विकास परिषद कार्यालय परिसर का बताया जा रहा है।