शाहजहांपुर: BJP ने पहली सूची में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से अरुण कुमार सागर को दोबारा बनाया प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने शाहजहांपुर जनपद की अनुसूचित जाति सुरक्षित लोकसभा से भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर पर दोबारा विश्वास जताया है। भाजपा ने अरुण कुमार सागर को दोबारा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अरुण सागर ने बीएसपी छोड़कर 2015 में भाजपा ज्वाइन की थी। और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सांसद चुने गए थे। अब पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है।