टेहरोली: टहरौली खास में घरों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
तहसील टहरौली खास में भारी बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी भरने के कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।