पटना ग्रामीण: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, 40 जिंदा कारतूस बरामद
पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में पुलिस ने पश्चिम दरवाजा और नई सड़क, नवाब बहादुर रोड से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद राजू , विपिन कुमार और मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने सोमवार की दोपहर 3 बजे जानकारी दी।