पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 16 मार्च से शुरू होगी 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा
सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 16 मार्च से पलायन रोको नौकरी दो यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा में सिर्फ कांग्रेस नेता ही नहीं बल्कि ऐसे छात्र या युवा भी शामिल होंगे जिन्हें लगता है कि उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है।