पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार राजस्व कर्मचारियों ने अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन 4 मार्च से ही लगातार जारी है। वहीं सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी 17 सूत्री मांगों में दो प्रमुख मांगे हैं जिनमें गृह जिले में पदस्थापन और पे स्केल ₹2800 करने की मांग शामिल है