देवसर: ग्राम संडा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, तीन लोग घायल
जिले में तेज रफ्तार का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़कों पर सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही मामला कूंडावर चौकी क्षेत्र में देखने को मिला ग्राम संडा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा जिसमें तीन लोग घायल हो गए घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।