देवसर: कूंदवार चौकी क्षेत्र के ग्राम डोगरी में बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक युवक घायल
जिले के जियावान थाना क्षेत्र के चौकी कूंदवार में फिर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कूंदवार चौकी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे देवसर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी कर दिया गया है।