देवसर: देवसर के ओम चतुर्वेदी ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 में से 482 अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सिंगरौली जिले के देवसर तहसील के खड़ौरा गांव के प्रतिभाशाली छात्र ओम चतुर्वेदी ने 500 में से 482 अंक प्राप्त कर पूरे सीधी/सिंगरौंली जिले गौरवान्वित किया है। ये ओम के कड़ी मेहनत,अनुशासन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ओम की यह उपलब्धि न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गौरव की बात है,