चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान ने नेशनल ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अमन चाहर को सम्मानित किया। अमन चाहर ने भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है।