नगर के लोहारू रोड़ पर मानसून सीजन के दौरान बारिश के कारण टूटी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मेजबान चौक के समीप तीन दिन से फोरलेने को वन-वे किए जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।