चरखी दादरी: च.दादरी में प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसी भिड़े, जमकर हंगामा, राव नरेंद्र ने कहा- ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं
चरखी दादरी की रासिवासिया धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस मीटिंग के दौरान मंच से भाषण देने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने नव नियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाते हुए पार्टी की खिलाफत करने और वोट बेचने की बात कही। बात इतनी अधिक बढ गई महिलाओं की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी गई।