चरखी दादरी: प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने च.दादरी में किया प्रदर्शन, वाई पूरन को न्याय देने की मांग
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर दादरी शहर में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने रासीवासिया धर्मशाला से हाथी पार्क तक प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इससे पहले धर्मशाला में मीटिंग का आयोजन किया गया।