चरखी दादरी: दादरी में डीएपी के 1600 बैग का पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण, टोकन के बाद ढाई किलोमीटर दूर मिले बैग
स्थानीय पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर सोमवार को डीएपी का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में डीएपी बांटी गई। किसानों को पुरानी अनाज मंडी स्थित दा जमीदारा कापरेटिव सोसाइटी पर किसानों को टोकन दिए गए जबकि उन्हें बैग लेने के लिए वहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर नई अनाज मंडी जाना पड़ा ।