जिले के गांव कादमा, बडराई के किसान सोमवार को झोझू कलां बिजलीघर पहुंचे। वहां किसानों ने ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान किसानों ने क्रम अनुसार कनेक्शन जारी करने की मांग की और उनकी मांग नहीं मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।