आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को राजेंद्र स्टेडियम, सारण में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड के पूर्वाभ्यास का वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड की अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति का जायजा लिया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस बल एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा।
एसएसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय एवं अनुशासन जरूरी है। परेड के दौरान जवानों की कदमताल, अनुशासन और प्रस्तुति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
Chapra, Saran | Aug 13, 2026