अशोक नगर: अशोकनगर में महंगाई के खिलाफ SUCI(C) का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और दूध के दाम बढ़ने का विरोध
अशोकनगर में SUCI(C) पार्टी ने पेट्रोल, डीजल, दूध और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को शाम पांच बजे से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव सचिन जैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है।