मुरैना नगर: आग से झुलसी युवती का जिला अस्पताल में इलाज नहीं हुआ, परिजनों ने लगाए आरोप, वीडियो हुआ वायरल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक आग से झुलस गई, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन डॉक्टर और स्टाफ के द्वारा सही ढंग से उपचार नहीं किया गया, जिसके बाद परिजनों ने वीडियो बनाकर सर्जिकल वार्ड के बाहर वायरल कर दिया और उसको ग्वालियर के लिए रेफर कर करके ले गए।