मुरैना नगर: मुरैना जिले के सज्जनपुर गांव में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सज्जनपुर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक का शव सुबह उसके ठिकाने पर मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर ने रात में अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था| सुबह जब साथी मजदूरों ने उसे मृत अवस्था में पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई|