भितरवार: नगर भितरवार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाई समेत तीन पर आरोप
भितरवार में जमीन विवाद में चचेरे भाई भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।