कोईलवर: कोईलवर में देसी शराब और बाइक जब्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
कोईलवर में देसी शराब और बाइक जब्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। चर्चा है कि पचैना बाजार के समीप पुलिस ने बाइक पर बोरी में लदी कथित देसी शराब को जब्त किया, जबकि शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वायरल वीडियो शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।