हरिद्वार: NGT की सख्ती के चलते नगर निगम द्वारा 3 बनाए गए स्थलों पर ही होगा गणपति विसर्जन, MNA ने दी अपने कार्यालय में जानकारी
गणपति विसर्जन को लेकर NGT के कड़े रुख के चलते नगर निगम ने लालजीवाला, बैरागी कैंप और कनखल में 3 स्थलों पर अस्थाई गड्ढे बनाएं हैं। इन चिन्हित स्थलों के अलावा अगर किसी ने गंगा में गणपति विसर्जन की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य नगर आयुक्त ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया है कि इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा रही।