सेन्हा: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश पदयात्रा
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बक्शीदीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, प्रदेश मंत्री मनीर उरांव तथा कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह उपस्थित रहे।