बड़गांव: एक ही दिन में उदयपुर पुलिस ने जिले भर में 402 अपराधियों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में उदयपुर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु बुधवार को अलसुबह एक विशेष अभियान चलाया गया। शहर सहित समस्त थानों की 130 से अधिक टीमों द्वारा 550 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ करीब 800 स्थानों पर दबिश दी गई।