बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी बैठक आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 का आयोजन महाराणा भूपाल स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसका नेतृत्व एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी वार सिंह और सीईओ रिया डाबी ने किया।