बड़गांव: कांग्रेस ने SHO को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पूर्व MLA ने बदसलूकी का लगाया आरोप
थानाधिकारी पर बदसलूकी का आरोप, SHO को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व MLA प्रीति शक्तावत के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कांग्रेस ने वल्लभनगर SHO दिनेश पाटीदार को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। टायर जलाए गए, नारेबाजी हुई और ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।