सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लगाए 11 पौधे, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड
हरदा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज जिला संगठन द्वारा लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को विपट कॉलोनी स्थित बगीचे में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिला सदस्यों, युवाओं एवं कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बगीचे में 11 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ग्रीन ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि संदीप स्वामी द्वारा 11 पौधे एवं 21 ट्री गार्ड, जबकि नितेश बादर द्वारा 21 ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा इस वर्ष चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान का यह तीसरा आयोजन है। संगठन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी है, ताकि आने वाले समय में ये पौधे पर्यावरण और समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकें।
पौधारोपण से पूर्व किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण से पूर्व चंद्रकांत शुक्ला, प्रशांत चौबे, श्रेया, नमन शर्मा, दिव्यांश राजवैध, श्रीमती शानू शर्मा, शैफाली शर्मा एवं सरला चौबे का सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन
पौधारोपण कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया, नितेश बादर, प्रहर्ष डाले, नवनीत पराशर, शशिभूषण जोशी, प्रशांत शर्मा, सुदीप मंडलोई, योगेश अग्निहोत्री, गोपाल शुक्ला, विजय जोशी, विनोद मलतारे एवं अविनाश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महिला संगठन की ओर से महिला सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, पूजा राजवैध, इंद्रा पालीवाल, अर्चना पराशर, अर्चना दुबे, कंचन शर्मा, प्रांशु पारे एवं शशी जोशी सहित अनेक महिलाओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। विपट कॉलोनी के रहवासियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलोनी निवासी प्रखिल अग्रवाल एवं इंद्रा पालीवाल ने सर्व ब्राह्मण समाज जिला संगठन एवं कार्यक्रम में शामिल सभी सामाजिकजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की बात कही।
Harda, Harda | Sep 6, 2026