✅ जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश बनाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत संचालित MSW और BSW पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में 'माटी गणेश - सिद्ध गणेश' अभियान के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सभी विद्यार्थियों ने तन्मयता से मिट्टी के गणेश बनाना सीखा।
ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। POP से बनी मूर्तियों के विसर्जन से नदियां और जलीय जीव प्रदूषित हो रहे हैं। उन्होंने अपील की कि गणेशोत्सव में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर, परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीनबंधु गौर, जया सकक्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रेम गाठिया, नवांकुर संस्था से अशोक धनगर सहित विद्यार्थी और प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#MatiGanesh #EcoFriendlyGanesh #MadhyaPradesh #JanshiyanParishad #GreenFestival #SayNoToPOP
#Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026