बड़ौत: जैन स्थानक बड़ौत में व्यापारिक संगठनों और टैक्स बार अधिवक्ताओं ने सेल्स टैक्स ऑफिस के बागपत शिफ्ट होने का विरोध किया
Baraut, Bagpat | Jul 9, 2025 जैन स्थानक बड़ौत में टैक्स बार के सभी अधिवक्ताओं और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़ौत एवं अन्य विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 1968 से बड़ौत में स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस को बागपत में विलय हो जाने पर चर्चा की गई। ऑफिस के बागपत शिफ्ट हो जाने पर सभी अधिवक्ताओं और व्यापरियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।