खगड़िया: भिरयाही पोखर के पास चाकू से हमला, महिला जख्मी, बदमाशों ने नकदी लूटी
मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही पोखर के निकट बदमाशों ने एक महिला पर शनिवार की देर शाम 7:00 बजे को चाकू से जख्मी कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। जख्मी महिला की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के बरियाही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गंभीर स्थिति में जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।