पोड़ैयाहाट: SIR के बहाने गोड्डा में जुटे झामुमो के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश,पोड़ैयाहाट पर रह सकती है नजर
SIR के बहाने गोड्डा में झामुमो ने कमर कसना शुरू कर दिया है।संगठन के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया है। गोड्डा के एक बैंकेट हॉल में गोड्डा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें संगठन के थिंक टैंक कहे जाने वाले विनोद पांडे सहित कई नामचीन नेता भी आए हुए थे।