महसी: रमजान एवं लोकसभा चुनाव व होली पर्व को लेकर खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बल की टीम ने किया फ्लैग मार्च।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगुवाई में अर्ध सैनिक बल और पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमजान एवं लोकसभा चुनाव व होली पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही अराजक तत्वों को कड़े संकेत देते हुए कहा की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।