ऊना: जिले की समाजसेवी संस्थाएं मंडी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आई आगे, डीसी ने बताया संस्थाओं का योगदान अनुकरणीय
मंडी जिले में आई भयंकर बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में ऊना से गुरु का लंगर सेवा ट्रस्ट और अद्वैता फाउंडेशन आगे आए हैं। दोनों संस्थाओं ने राहत सामग्री से लदी दो गाड़ियां बुधवार को मंडी भेजीं। जिला मुख्यालय से उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल मानवता की सेवा का उदाहरण बनी।